करौली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी प्रधान गुर्जर (23) को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक सिद्धार्थ सिटी करौली से बरामद की गई। आरोपी पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 24 सितंबर को सूर्यकांत शर्मा ने जिला परिषद के पीछे अपने घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1:40 बजे बाइक खड़ी की थी, जो शाम 4:30 बजे गायब मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति बाइक चोरी करते दिखा। तकनीकी जांच और मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान प्रधान गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को सिद्धार्थ सिटी करौली में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।