पहाड़ों पर बर्फ है, झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में रात का पारा 15°C से नीचे पहुंच गया है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… 1. राजस्थान में फतेहपुर, एमपी में भोपाल सबसे ठंडा राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C दर्ज हुआ। एमपी में 12.4°C के साथ भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। दोनों राज्यों में अगले चार दिन में पारा 2 से 4°C गिर सकता है। उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम रही। यहां अगले हफ्ते तापमान 3 से 5°C गिर सकता है। 2. पहाड़ों पर पारा माइनस में, हिमाचल में झील जमी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तापमान माइनस 3.9°C और श्रीनगर में माइनस 0.4°C रहा, छह शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में तापमान माइनस 11°C और गंगोत्री में माइनस 14°C रहा। हिमाचल के चंबा में मणिमहेश झील पर 4-5 इंच बर्फ की परत जम गई। मैप में देशभर का तापमान अगले 2 दिन का अपडेट 25 नवंबर: उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का यलो अलर्ट। 25 और 26 नवंबर: आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट। अब प्रदूषण का हाल बड़े शहरों में दिल्ली की हवा सबसे खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार सुबह 9 बजे AQI 238 था, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के 57 निगरानी स्टेशनों में से 15 ने मध्यम, 34 ने खराब और 8 ने बहुत खराब हवा का अलर्ट दिया। सिरी फोर्ट में 330 AQI के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। CPCB के अनुसार, 0-50 AQI को अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। अलग-अलग रंगों का मतलब: हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा दिखाने के लिए 4 रंगों का इस्तेमाल किया गया है। लाल रंग सबसे ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड, नारंगी और पीला उससे कम, हरा औसत और नीला सबसे कम मात्रा दिखाता है। कार्बन मोनोऑक्साइड जहरीली गैस है, जो पेट्रोल-डीजल और लकड़ी जैसे ईंधन जलने से निकलती है। मौसम की 2 तस्वीरें... देशभर का तापमान, एक टेबल में टिप ऑफ द डे आखिर में प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: माउंट आबू में पारा 3 डिग्री, 4 शहरों में तापमान 10°C से नीचे; बाड़मेर सबसे गर्म राजस्थान में उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में पारा 4.6°C रहा, जो इस सीजन का सबसे कम है। अलवर, सीकर, पिलानी और श्रीगंगानगर में दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। सीकर, टोंक, चूरू और नागौर में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. MP: 14 शहरों में पारा 15°C से नीचे, भोपाल सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान मध्य प्रदेश में बारिश और बादलों का दौर खत्म हो गया है। अब तेज ठंड पड़ने की संभावना है। सोमवार रात भोपाल में सबसे कम 12.4°C तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 14 शहरों में पारा 15°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी: 15 शहरों में घना कोहरा, लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम; अगले हफ्ते 5°C तक गिरेगा पारा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। मंगलवार सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तराखंड: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, चारों धामों में पारा माइनस में, गंगोत्री में -14°C उत्तराखंड में 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में धूप खिलेगी। पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ठंड बढ़ने की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। चारों धामों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में -7°C, बद्रीनाथ में -11°C, गंगोत्री में -14°C और यमुनोत्री में -8°C दर्ज किया गया। आदि कैलाश में पारा -13°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: रायपुर में तापमान सामान्य से 4.5°C ज्यादा, पेंड्रा में घना कोहरा; 4 डिग्री तक गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। पेंड्रा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां तापमान 17°C दर्ज किया गया। रायपुर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पंजाब-चंडीगढ़: ठंड बढ़ेगी, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; पठानकोट में सबसे कम 7.1°C, अगले 4 दिन मौसम शुष्क पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। राज्य में सोमवार को सबसे कम 7.1°C तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. हिमाचल: मैदानी इलाकों में घना कोहरा, मंडी-बिलासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, ठंड से मणिमहेश झील जमी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ठंड बढ़ने से मणिमहेश झील पूरी तरह जम गई है। इस पर करीब 5 इंच मोटी बर्फ की परत जम चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल में झील जमी, कश्मीर में पारा माइनस में:राजस्थान में पारा 4°C, MP में भोपाल सबसे ठंडा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
पहाड़ों पर बर्फ है, झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में रात का पारा 15°C से नीचे पहुंच गया है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… 1. राजस्थान में फतेहपुर, एमपी में भोपाल सबसे ठंडा रा...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...