केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए, लेकिन ड्राइवर को हल्की चोट आई है। हादसा मंगलवार रात 10:30 बजे अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सराना के पास हुआ। विधायक गौतम किशनगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर केकड़ी लौट रहे थे। देखें हादसे से जुड़े PHOTOS…. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे दरअसल मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किशनगढ़ आए थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पंचायत चुनाव और संगठन को लेकर चर्चा की थी। विधायक शत्रुघ्न गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होने किशनगढ़ गए थे। कार्यक्रम के बाद वापस लौटते समय ट्रेलर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान कार आगे खड़ी एक कैंपर गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार के आगे और पीछे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर को आई हल्की चोट हादसे में विधायक शत्रुघ्न गौतम को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन कार ड्राइवर विनोद को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।