भारत और श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओपन रोल बॉल चैंपियनशिप में एनएच-52 स्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान की बालिका खिलाड़ी गौरवी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। संस्थान के सीईओ साहिल ढाका ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए बड़े गर्व की बात है। संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सह-निदेशक गोपाल सिंह, कैम्पस हेड राहुल ढाका व खेल प्रभारी महेंद्र सहारण ने गौरवी सिंह की उपलब्धि पर उन्हें तथा खेल प्रशिक्षक प्रदीप शेखावत को बधाई दीं।