खैरथल में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। यह प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के दौरान जिले के 251 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया। इनमें भिवाड़ी, तिजारा और खैरथल नगर परिषद के साथ कोटकासिम, किशनगढ़बास, मुंडावर और टपूकड़ा नगर पालिका के मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रक्रिया से संबंधित प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्यवीर सिंह (किशनगढ़बास), सृष्टि जैन (मुंडावर), संजीव कुमार वर्मा (कोटकासिम), कृष्ण यादव (टपूकड़ा) और तिजारा के जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी उपस्थित रहे। निर्वाचन शाखा से जगदीश और गुरुदत्त शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।