लक्ष्मी देवी के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव परिणाम जारी करने को लेकर स्थिति असमंजस में बनी रही। इस मामले में दो बार उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई। कुछ पक्षों की ओर से मतदान प्रक्रिया पूरी मानकर परिणाम घोषित करने की मांग भी की गई, लेकिन आरओ ने लक्ष्मी देवी के मतदान के लिए समय बढ़ाना जारी रखा। विधायक ने की कार्यकर्ताओं से समझाइश : लक्ष्मी देवी के तय समय पर मतदान केंद्र नहीं पहुंचने को लेकर उनके परिवार की ओर से विरोध जताए जाने की चर्चा रही। इसी बीच विधायक वीरेंद्र सिंह ने मौके पर कार्यकर्ताओं से समझाइश की। विधायक ने कहा कि सुबह देखा जाएगा। इधर, मामले में भाजपा नेताओं की ओर से भी लक्ष्मी देवी को मतदान केंद्र तक लाने की मांग की गई। दोनों प्रमुख दलों के बीच परिणाम को लेकर चर्चा होती रही।