किशनगढ़बास में अग्रवाल समाज की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई महिला समिति और युवा मोर्चा संस्थान का गठन किया गया है। महिला समिति की कार्यकारिणी का गठन अग्रवाल समाज अलवर की जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंघल की देखरेख में हुआ। महिला समिति में कुसुम अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। अनीता अग्रवाल उपाध्यक्ष बनी हैं। दिव्य सिंघल, आशा गर्ग और अनीता अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि रितु गोयल कोषाध्यक्ष होंगी। संगीता मित्तल, सुमन सिंघल, नीरू गोयल, मीनाक्षी मित्तल और रितु अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इसी मौके पर अग्रवाल युवा मोर्चा संस्थान किशनगढ़बास का भी गठन किया गया। सागर सिंघल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। मयंक अग्रवाल, रजत बंसल, गौरव अग्रवाल, धीरज गर्ग और लक्ष्य मित्तल उपाध्यक्ष बने हैं। गौरव गोयल, केशव मित्तल, कुश मित्तल, वैभव गोयल, अर्पण गोयल और वैभव सिंघल को सचिव मनोनीत किया गया है। यश सिंघल को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, सामाजिक सेवा और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन अग्रसेन महाराज के जयघोष के साथ हुआ। ये रहे मौजूद कार्यकारिणी के गठन के समय अग्रवाल समाज किशनगढ़बास के अध्यक्ष सुनील सिंघल, पूर्व अध्यक्ष संदीप अग्रवाल और संतोष गोयल, उपाध्यक्ष संतोष गर्ग और मनोज मित्तल, कोषाध्यक्ष विनय गोयल, मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल, नरेश गर्ग, संस्कार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।