खानपुर| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को लगे किशोरी मेले में स्कूलों से 36 बच्चों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रवि वशिष्ठ ने की। प्रतियोगिताओं में गणित-विज्ञान जोन में आलिया, हिंदी-अंग्रेजी में धातु सुमन, सामाजिक और समसामयिक परिप्रेक्ष्य जोन में जोया प्रथम रहीं। उप प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी मीणा, याहिया खान, फरहा बेगम, जाकिर खान, ब्रह्मदत्त रावल, कलीम खान, मनोज पारेता, जुनेरा खान, भावना, पवन भी उपस्थित रहे।