बूंदी में युवाओं के सामने देश को जानने और अपनी जानकारी परखने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को सिलोर रोड पर गार्डन में भारत को जानो प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें प्रांतभर से प्रतिभागी शामिल होंगे। विवेकानंद शाखा अध्यक्ष सरदारसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में युवाओं की जानकारी को परखा जाएगा।