‘भास्कर समाधान’ पर कोटा की जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी कोटा की पब्लिक पोस्ट के जरिये सवाल कर रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रूट पर बस नहीं, निजी साधनों में खप रहा दिन कोटा के ददवाड़ा के प्रताप नगर की भगत सिंह कॉलोनी से सूरज प्रजापति ने स्थानीय परिवहन से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि भदाना चौराहे से अनंतपुरा रूट पर कोई सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को निजी ट्रांसपोर्ट में अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है। अगर सुबह–शाम के लिए इस रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो जाए तो इस रूट से जाने वाले सैकड़ों राहगीरों को परिवहन सुविधा मिल जाएगी। रंगबाड़ी में ओवरफ्लो सीवरेज चैम्बर बना समस्या रंगबाड़ी रोड, श्रीनाथपुरम, सेक्टर–ए से रवि कुमार सैनी ने सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एलआईसी बिल्डिंग के नीचे, मेडिकल कॉलेज से घटोत्कच सर्किल की ओर जाने वाली रोड पर सरस बूथ के सामने सीवरेज चैम्बर ओवरफ्लो हो गया है। गंदा पानी पूरे रास्ते जमा हो रहा है। समाधान करें। मिलिट्री ओवरब्रिज पर सड़क पर गिरने की हालत में पोल चंदेरपोल रोड, श्रीराम कॉलोनी, रेलवे स्टेशन एरिया, सोगारिया से मोहम्मद साबिर ने हाइवे पर लगे रो लाइट्स के पोल के सड़क पर झुकने की समस्या पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्हाेंने बताया कि माला फाटक के रेलवे ओवरब्रिज पर मिलिट्री ओवरब्रिज के पोल सड़क की ओर गिरने की हालत में हैं। इससे दिन या रात में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। संबंधित विभाग से अपील है कि इन झुके हुए पोल को ठीक कर इसका समाधान करें। सीवरलाइन डाली लेकिन न सड़क बनाई न गड्ढे भरे महावीर कॉलोनी,सोगारिया से हाकिम सिंह, बाबूलाल मीणा, महेन्द्र सोलंकी, रत्तीराम मीणा, गजेन्द्र सिंह और रामफल मीणा ने जर्जर टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि वार्ड 21में, रिद्धी सिद्धी नगर ,भदाना में गणेश मंदिर के पास सीवरलाइन डालने के लिए बनी हुई सड़क को खोदकर काम पूरा किया गया। लेकिन ठेकेदार ने न तो सड़क ठीक की न ही ढंग से इसके गड्ढे भरे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद गली की रोड सुधारी महावीर नगर से अर्जुन कुमावत ने टूटी सीसी रोड की शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर समाधान की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि संतोषी नगर में एंट्री करते ही ज्योति ड्राईक्लीनर्स के सामने वाली गली में सीसी रोड टूटी पड़ी है। समस्या पोस्ट होने के बाद गड्ढों का पैचवर्क करवाकर निगम ने उनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। स्वास्थ्य निरीक्षक अरविंद बुर्ट बने ‘स्टार ऑफिसर’ प्रेम नगर से अशफाक ने गली में सफाई न होने और नालियों का कचरा न निकाले जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि डीसीएम इलाके में राजेन्द्र मेडिकल वाली गली, न्यू रानी बैंगल्स के सामने की मार्केट में नालियों की बिल्कुल भी सफाई नहीं हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड के हैल्थ इंस्पेक्टर अरविंद बुर्ट ने समस्या का समाधान करवाते हुए नालियों का मलबा निकलवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित