कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा- भाजपा में कम गुटबाजी नहीं है। वहां के लोगों से बात होती है, वे नेताओं को गालियां देते हैं। कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर किए गए सवाल पर गुंजल ने कहा- कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हम सभी एक राय होकर चुनाव लडे़ंगे और जीतेंगे। प्रहलाद गुंजल ने सोमवार को कोटा में अपने ऑफिस में कहा- बीजेपी में क्या कम गुटबाजी है। मैं तो पुराना भाजपाई हूं। वहां पर नेताओं को पानी पी-पीकर लोग अंदर से गालियां देते हैं। उन्होंने कहा- आज भी मेरी रोज भाजपा के 10 लोगों से बात होती है। हमारी पार्टी में गुटबाजी नहीं प्रहलाद गुंजल ने कहा- भाजपा नेता कहते हैं कि हमारे ऊपर जुल्म हो रहा है, यहां आतंक का साया है। मुझसे कहते हैं कि आप ही इन लोगों को ढेर कर पाओगे। गुंजल ने कहा- हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एक-एक वार्ड से कई आवेदन आ रहे हैं। अब कोटा ही नहीं, प्रदेश में निकायों पर कांग्रेस जीतेगी। वार्डों का गलत सीमाकंन हुआ प्रहलाद गुंजल ने कहा- भाजपा आज के समय में जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है। पिछले दरवाजे से कैसे संस्थाओं को हथियाया जाए, इसमें लगी हुई है। गुंजल ने वार्डों के पुर्नसीमांकन को लेकर कहा कि यह भी बीजेपी की ही चाल है। एक वार्ड 30 हजार की आबादी का कर दिया तो एक वार्ड सात हजार की आबादी का कर दिया। जहां कांग्रेस के जीतने की स्थिति थी, उन वार्डों को छोटा कर दिया गया। ओबीसी आरक्षण में भी समाज के लोगों को न्याय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा- वार्डों का जो गलत सीमाकंन हुआ है, हमारी सरकार आने के बाद उसे ठीक किया जाएगा।