‘भास्कर समाधान’ कोटा में स्थानीय समस्याओं को जिला स्तर पर पहुंचाने का काम कर रहा है। विभागीय अधिकारी इन समस्याओं को न केवल सुलझा रहे हैं बल्कि समाधान की जानकारी शिकायतकर्ता की पोस्ट पर भी शेयर कर रहे हैं। यह एक ऐसा जनमंच है जहां आमजन और अधिकारियों को एक–दूसरे को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… ओपन जिम के उपकरण टूटे, कचरे का ढेर, पोल गिरे कोटा के स्टेशन रोड, लाल कोठी से राजेश वर्मा ने पार्क के ओपन जिम की खस्ताहाल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि सिविल लाइंस के नेहरु गार्डन में बने ओपन जिम में लगे सभी उपकरण टूट चुके हैं। बिजली के पोल नीचे गिरे हुए हैं और बच्चों के झूले भी खराब हैं। यह स्टेशन एरिया का एकमात्र पार्क है। पार्क में साफ–सफाई की स्थिति बहुत खराब है। एक साल पहले खोदी गई सड़क, दोबारा नहीं बनाई सोगारिया की महावीर कॉलोनी से हाकिम सिंह ने खराब टूटी–फूटी रोड की समस्या लिखकर इसे दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए सालभर पहले हमारी गली की बनी हुई सड़क को खोदा गया लेकिन आज तक दोबारा नहीं बनाया। बारिश के इस मौसम में खराब सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। नयापुरा में एक महीने से नहीं उठा कचरा कोटा के नयापुरा से नवीन जांगिड़ ने एक महीने से कचरा न उठाए जाने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि नयापुरा में देवेश किराने वाले की गली में एमबीएस रोड के पीछे गलियों का कचरा बीते एक महीने से नहीं उठाया जा रहा है। न तो सफाई कर्मचारी ही आ रहे हैं न ही इसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई हो रही है। जून में सीसी रोड बनाया, नालियां बनाने से इनकार वार्ड नंबर 34 के आदर्श विहार, थेगड़ा रोड से सागर दास ने नालियों–सड़कों का निर्माण न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्रॉस फिटनेस जिम के पीछे वाली गली में बीते 20–25 सालों से न तो नालियां बनी हैं न ही सड़कें बनाई गई हैं। बड़ी मुश्किल से 6 जून को सीाीरोड तो बन गया लेकिन अब ठेकेदार नाली बनाने से मना कर रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद जल उठीं लाइट्स कोटा के डीसीएम चौराहे के पास, चाणक्य नगर विस्तार से इरशाद अहमद ने खराब हो चुकीं रोड लाइट्स की शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि केसर एसोसिएट के सामने वाली गली में रोड लाइट्स काफी समय से खराब पड़ी हैं। खासकर डीसीएम चौराहे की नहर वाली पुलिया के पास लगभग सभी रोड लाइट्स बंद रहती हैं। निगम का अधिकार क्षेत्र होने से केईडीएल इन्हें सुधरवाता नहीं है। वार्ड 60 के पार्षद सुरेन्द्र राठौर बने ‘पब्लिक के स्टार’ रावतभाटा रोड, घोड़े बाबा सर्किल, गुमानपुरा से कपिल ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि घोड़ा बस्ती में हनुमान जी के मंदिर के पास लगी खम्भे की स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। अंधेरे के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड के वार्ड 60 के पार्षद सुरेन्द्र राठौर के निर्देश पर निगम की टीम ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित