कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस मुंबई से दिल्ली की तरफ जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में कई लोग घायल भी हुए हैं। नाले में कीचड़ व पानी के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। नींद आने के कारण हादसे की आशंका पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी के कारण हुआ है। ट्रैवलर बस का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। आगे की तरफ बैठे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा चोट लगी हैं। खबर अपडेट की जा रही है…