भाजपा ने विवेक राजवंशी कोटा नगर निगम के नए डिप्टी मेयर बन गए हैं। विवेक निर्विरोध निर्वाचित हुए। वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। जीत की घोषणा के बाद मेयर अनुसुईया गोस्वामी भी निगम पहुंची और डिप्टी मेयर को बधाई दी। जीत के साथ ही भाजपा के समर्थकों में उत्साह दिखा। विवेक राजवंशी की जीत की आधिकारिक घोषणा से पहले ही खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर नाचते हुए 10-10 रुपए के नोट भी उड़ाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। कांग्रेस के किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया कांग्रेस वोटिंग से पहले ही बैकफुट पर आ गई थी। निर्धारित समय तक कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ऐसे में उपमहापौर पद के लिए चुनाव की स्थिति नहीं बनी है। लाडपुरा विधायक बोलीं-पार्टी के अंदर नाराजगी नहीं इधर, पहले यह भी चर्चा आई थी कि लाडपुरा से डिप्टी मेयर को लेकर पार्टी के अंदर नाराजगी चल रही है। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने यह भी साफ किया है कि कोई नाराजगी नहीं है। पहले कई नाम चर्चा में थे। पहला नाम विवेक राजवंशी और दूसरा कोटा उत्तर विधानसभा से जीते लव शर्मा का नाम था। दोनों ही ओम बिरला खेमे के हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी पार्षदों से चर्चा के बाद यह बात सामने आई कि पार्टी के पार्षद सीनियर पार्षद को डिप्टी मेयर के पद पर देखना चाह रहे हैं। राकेश जैन ने कहा-कांग्रेस डूबता जहाज राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और कोई डूबते हुए जहाज में नहीं रूकता, यही कारण है कि मेयर चुनाव में अनुसूईया गोस्वामी को 65 वोट मिले जिसमें निर्दलीय पार्षदों सहित कांग्रेसी पार्षदों ने भी वोट दिया, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी को केवल 35 वोट मिले। कांग्रेस ने टूटते कुनबे को और ना टूट सके इसलिए मेदान छोड़ा और बहिष्कार का बनाया बहाना। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरा जाएगा। सुकेत नगर पालिका में भाजपा के विकास चौहान ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता 25 वार्ड वाली सुकेत नगर पालिका में भाजपा के विकास चौहान ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। भाजपा के विकास को 13 व कांग्रेस के अब्दुल इस्लाम को 12 वोट मिले। बीजेपी के विकास ने कांग्रेस के अब्दुल सलाम को 1 वोट से हराकर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और 4 निर्दलीय जीतकर पार्षद बने हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा को 13 व कांग्रेस के उमरदीन को 12 वोट मिले थे। भाजपा के जितेंद्र को 1 वोट से जीत मिली थी।