कोटा नगर निगम महापौर पद के लिए आज मतदान होना है। सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया नगर निगम में शुरू होनी है। मतदान का समय दोपहर दो बजे तक का है। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी और एक घंटे में रिजल्ट सामने आ जाएगा। बहुमत के आधार पर कोटा निगम में बीजेपी का बोर्ड बनना तय है। हालांकि कांग्रेस आखिरी समय में भी मेयर को लेकर दावा कर रही है लेकिन बीजेपी के पास खुद के 57 पार्षद है। इसके अलावा दो निर्दलीय खुलकर समर्थन में आ चुके है। ऐसे में बीजेपी के पास 59 पार्षद है। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेसी पार्षद भी उनके संपर्क में है। इधर, कांग्रेस के पास 39 पार्षद है। बीजेपी की तरफ से अनुसुईया गोस्वामी केडिंडेट है और कांग्रेस की तरफ से सुनीता सुमन मेयर प्रत्याशी है। कोटा में मेयर पद के दावेदार बाड़ेबंदी से वोट देने आएंगे पार्षद कोटा में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी पार्षदों को बाड़ेबंदी में भेजा गया था। आज पार्षद बाड़ेबंदी से सीधे मेयर चुनाव के लिए पहुंचेंगे। मेयर प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने कहा था कि चुनाव में हमें जीते हुए पार्षदों से ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि 70 वोट बीजेपी को मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद भी बीजेपी को वोट करेंगे। बाडेबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई बाडेबंदी नहीं हो रही है, हम सभी पार्षद पिकनिक मनाने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद विक्ट्री साइन बनाते हुए वे रवाना हो गईं।