कोटा संभाग से अगले दो-तीन दिन में मानसून विदा हो जाएगा। जिले में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी हैं। पारा 34 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं। आज भी आसमान साफ है, धूप खिली हुई है। संभाग में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। शहर में गुरुवार को गर्मी व उमस का असर बरकरार रहा। दिनभर धूप में तेजी रही। हालांकि पारा 1 डिग्री नीचे गिरा।अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 24 सितंबर तक औसत 728.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 25 सितंबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1302.35 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 25 सितंबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.52 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 25 सितंबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972,9 फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 25 सितंबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 853.50फ़ीट भरा है।