कोटा जिले की 5 में से 4 नगर पालिकाओं में चेयरमैन के बाद वाइस चेयरमैन के चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। रामगंजमंडी में भाजपा के महेंद्र सामरिया निर्विरोध वाइस चेयरमैन बने। यहां कांग्रेस प्रत्याशी भैरूलाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद सामरिया के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ। निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद महेंद्र सामरिया नगर पालिका से दंडवत करते हुए 500 मीटर दूर गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। सांगोद में भाजपा ने 11 वोटों से जीत की हासिल सांगोद नगर पालिका में भाजपा के महेंद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष का चुनाव जीते है। महेंद्र को 23 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नुसरत शाहीन को 12 वोट मिले। 11 वोट के अंतर से भाजपा के जीत हासिल की। महेंद्र शर्मा देहात जिला मंत्री हैं। पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुके। पहली बार पार्षद बने हैं। इटावा में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षद पर खेला था दांव इटावा नगर पालिका में भी भाजपा प्रत्याशी उपाध्यक्ष बनने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के दीपक उपाध्याय को 19 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद प्रजापत को 16 वोट मिले हैं। दीपक उपाध्याय 3 वोट के अंतर से जीते हैं। कांग्रेस ने यहां निर्दलीय पार्षद विनोद प्रजापत पर दांव खेला था। सुल्तानपुर में भाजपा के नरेश शर्मा 5 वोटों से जीते सुल्तानपुर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी नरेश शर्मा को 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोइनुद्दीन के खाते में 10 वोट आए। इस तरह नरेश शर्मा 5 वोट से जीत हासिल कर नगर पालिका उपाध्यक्ष बने। हालांकि, सुकेत नगर पालिका को अभी चेयरमैन नहीं मिला है, यहां अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा। सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।