कोटा जिले में पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। जिले की 6 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 210 ग्राम पंचायतों में से 100 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। 51 एससी, 37 एसटी और ओबीसी के लिए 19 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। जिले के सभी उपखंड अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली। 210 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में लॉटरी पर ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की नजर टिकी रही। जिले में 6 पंचायत समितियों के तहत 210 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1946 वार्ड हैं। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद संभावित उम्मीदवार भी अपनी चुनावी तैयारियों को उसी के अनुसार आगे बढ़ा सकेंगे। वहीं 25 जिला परिषद सदस्यों, 6 प्रधानों और 118 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी बुधवार को निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। लाडपुरा पंचायत समिति- 29 कुल ग्राम पंचायत सांगोद पंचायत समिति- 48 कुल ग्राम पंचायत खबर पढ़ें- सांगोद में सरपंच पदों का आरक्षण तय:दीगोद, रूपाहेड़ा, ढिकोली, खजूरी और लोड़ाहेड़ा सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित चेचट पंचायत समिति- 24 कुल ग्राम पंचायत खबर पढ़ें- खैराबाद की 23, चेचट की 24 पंतायतों में आरक्षण तय:सरपंच पदों के लिए निकली लॉटरी, देखें आपकी पंचायत में किस वर्ग की सीट रिजर्व खैराबाद पंचायत समिति- 23 कुल ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पंचायत समिति- 44 कुल ग्राम पंचायत खबर पढ़ें-सुल्तानपुर की 44 ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय:भट्टीपुरा, बूढ़ादित, कल्याणपुरा SC ओपन; बांखया, चौमा बीबू, सनीजा बावड़ी ST महिला के लिए रखा इटावा पंचायत समिति- 42 कुल ग्राम पंचायत पंचायतीराज चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... कोटा- सांगोद का प्रधान पद सभी वर्ग के लिए ओपन:सुल्तानपुर सीट एसटी और इटावा एससी के लिए रिजर्व, जानिए कहां-किसकी सीट आई