कोटा में आज भी सुबह आसमान में बादल छाए है। बारिश के आसार नजर आ रहे है। हालांकि मानसून ट्रफ के उत्तर भारत जम्मू में शिफ्ट होने के साथ ही राजस्थान में मानसून का कमजोर फेज शुरू हो गया है। कोटा संभाग में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया हैं। अलर्ट के बाद भी कोटा मे बारिश नहीं हो रही। हालांकि तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारें में उतार चढ़ाव से गर्मी व उमस का असर बरकरार है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में तहत बने पहले नवनेरा बांध से लगातार पानी की निकासी की जा रही है आज तड़के 4 बजे बांध से पानी की निकासी कम की गई है जल संसाधन विभाग के JEN मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध का लेवल 211 मीटर है बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है तड़के 4 बजे बांध के 7 गेट, 19 मीटर खोलकर 94 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 27% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 27 अगस्त तक औसत 609.3मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.6 मिमी बारिश हुई है।