हाल ही में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत अपनी पत्नी हेमलता गहलोत को चुनाव लड़ाएंगे। गहलोत ने पार्षद पद का नामांकन भरने के लिए फार्म लिया है और ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड संख्या चार से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसी प्रकार नगर निगम बोर्ड में पार्षद रहे और भाजपा से बागी होकर एमएलए का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत भी चुनाव लडे़ंगे। वे अनारक्षित वार्ड संख्या एक से निर्दलीय के रूप चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनकी पुत्री हर्षिता वार्ड संख्या तीन से निर्दलीयके रूप में चुनाव लड़ने के लिए फार्म लिया है। बता दें कि गहलोत भाजपा के टिकट पर 2005 व 2015 में मेयर बने थे। वहीं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सारस्वत ने चुनाव लड़ा और 26,352 वोट मिले थे, वे तीसरे स्थान पर रहे थे। पहले दिन 602 फार्म वितरण, 1 नामांकन दाखिल नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन 602 फार्म का वितरण हुआ और वार्ड नंबर 57 से निर्दलीय के रूप में प्रियंका गहलोत ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 31 अगस्त है। भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार भाजपा और कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है। हालाकिं भाजपा व कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवारों ने नामांकन भरने के लिए फार्म लेने व फार्म भरने की तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन यहां दाखिल होंगे-वार्ड संख्या व कार्यालय का नाम वार्ड संख्या एक से 20 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर नए भवन में कमरा संख्या एक वार्ड संख्या 21 से 40 - न्यायालय सहायक कलेक्टर मुख्यालय अजमेर पुराना भवन वार्ड संख्या 41 से 60 - न्यायालय उपखण्ड अधिकारी अजमेर नए भवन में कमरा संख्या 2 वार्ड संख्या 61 से 80 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन नए भवन में कमरा संख्या 3 जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग