कोटा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-बेटी की मौत हो गई। वहीं मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। हादसा सांगोद इलाके के सांगोद-कोटा रोड पर माल बावड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11:30 बजे हुआ। ASI हरिराज सिंह ने बताया- हादसे में इटावा के करवाड़ निवासी सोहेल खान (30) और उनकी बेटी एलिजा (5) की मौत हो गई। वहीं, सोहेल की पत्नी रुखसार और बेटा इजहान (ढाई साल) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार चनावता निवासी श्याम बिहारी भी घायल हो गया। ASI के अनुसार- सोहेल खान परिवार के साथ बाइक से घणाहेड़ा की तरफ से कोटा की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी बाइक सवार श्याम बिहारी सांगोद की ओर जा रहा था। मालबावड़ी के पास दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं थी। सोहेल कोटा के मोड़क में फूफे ससुर की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा में गया था। वहां से शुक्रवार को सांगोद होते हुए अपने घर करवाड़ जा रहा था। सोहेल कबाड़ी का काम करता था। सोहेल के घर में पिता, भाई और छोटी बहन है। भाई और बहन की शादी हो चुकी है। मां की पहले मौत हो गई थी। ….. यह खबर भी पढ़ें... तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला:रंजिश के चलते हत्या का आरोप; 9 घंटे बाद पुलिस और परिजनों के बीच बनी सहमति अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार नाले की 5 फीट ऊंची दीवार से टकराई, जिससे दीवार टूट गई। एक युवक उछलकर नाले में गिर गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। (पूरी खबर पढ़ें)