कोटा में 20 से 25 सितंबर तक आयोजित अंडर-14 और अंडर-17 टूर्नामेंट में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों में विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्टेयर्स स्कूल के छात्रों ने नेटबॉल और शूटिंग कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्कूल की डायरेक्टर मनप्रीत कौर और प्रिंसिपल पूजा मेहता ने विजेता छात्रों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। विजेताओं का किया स्वागत प्रिंसिपल पूजा मेहता ने बताया कि नेटबॉल प्रतियोगिता में स्टेयर्स स्कूल ने तीन स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बॉयज, अंडर-14 बॉयज और अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में स्कूल की टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इन टीमों को अमृता जैन ने ट्रेनिंग दी। वहीं अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता में भी स्टेयर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेनर संजीद खान के गाइडेंस में छात्रों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में सोनाक्षी ने ओपन राइफल में स्वर्ण, अभिनव सिंह नेगी ने एयर राइफल में रजत, अनाया शिफा खान ने एयर राइफल और अल्पेश खान ने ओपन राइफल में कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में शिव ने ओपन राइफल और गौरांगी ने ओपन राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रियांशी ने एयर राइफल में कांस्य पदक जीता, जबकि निदान सिंह एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे। अंडर-14 स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में सिंघानिया स्कूल के कक्षा 6 के छात्र तनिष्क प्रताप सिंह राजावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। तनिष्क ने अपनी सटीक निशानेबाजी से कॉम्पिटिशन में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल मैनेजमेंट ने छात्रों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि खेलों में रेगुलर ट्रेनिंग और छात्रों की मेहनत से यह जीत मिली है।