कोटा में महावीर नगर विस्तार योजना स्थित मंदिर में चोरी हो गई। चोर मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोर ने मंदिर का लॉक तोड़ने के लिए करीब 8 मिनट तक कोशिश करता रहा, लेकिन पांचवें प्रयास में वह अंदर घुसने में सफल रहा। इसके बाद दानपेटी से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की वारदात महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर A में सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 2.15 बजे से 2.27 बजे के बीच हुई है। हालांकि, अभी तक मंदिर समिति की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पहले देखिए, मंदिर में चोरी की 4 PHOTO'S… पांचवे प्रयास में मंदिर का लॉक तोड़ने में सफल रहा बदमाश मंदिर समिति से जुड़े रामरतन ने बताया कि बदमाश ने 8 मिनट में 4 बार मंदिर के गेट का लॉक तोड़ने की कोशिश की। हर बार प्रयास के बाद वो इधर उधर चला जाता। लेकिन पांचवें प्रयास में बदमाश ने लॉक तोड़ा और मंदिर के अंदर घुस गया। उसने मंदिर में रखी दान पेटी से नकदी निकाली और फरार हो गया। हालांकि, समिति सदस्यों ने शुक्रवार को ही दान पेटी खोलकर नकदी निकाल ली थी। बदमाश के हाथ दान पेटी मेंआया दो दिन का पैसा ( लगभग 200/300 रुपए ) ही लगा है। इस मंदिर में डेढ़ साल में ये तीसरी चोरी है। पहले हुई दो चोरियों की शिकायत थाने में दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार मंदिर समिति ने चोरी की शिकायत नहीं देने का निर्णय लिया है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के आसपास के मकानों में 4 CCTV कैमरे लगा रखे हैं।