कोटा संभाग में आज यानी शुक्रवार को भी तेज बारिश का यलो अलर्ट है। शहर में रात को हल्की रिमझिम बरसात हुई। जिसके चलते ठंडक बढ़ गई। आज सुबह आसमान में बादल छाए है। मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने संभाग में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार दोपहर को शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। सड़कें गीली हो गई। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव हुआ। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 26% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 17 सितंबर तक औसत 714.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 528.2 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1301.74 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.39 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.7 फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.40 फ़ीट भरा है।