कोटा जिले के मंडाना कस्बे में शाम 7 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली। अचानक तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया और बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर जारी रहा। इधर, शहर में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद पारा गिरा। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरकर कर 23 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। मानसून की विदाई तक अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना हैं। मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश शहर में शुक्रवार को तेज धूप के चलते गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम पारा 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 25 सितंबर तक औसत 729.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है।