कोटा में आज सुबह आसमान साफ है और हल्की धूप खिली हुई है। रात का पारा 2 डिग्री तक गिरा हैं। संभाग में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि आज बादल छाए रहने की संभावना हैं। इससे पहले शहर में रविवार को धूप निकलने के चलते गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में मानसूनी गतिविधियों का दौर थम चुका है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 22% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 27 सितंबर तक औसत 730.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 571.6 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 28 सितंबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1302.37 फीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 28 सितंबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.24 फीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 28 सितंबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.5 फीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 28 सितंबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.80 फीट भरा है।