कोटा में सुबह से बादल छाए है। बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग के बारां व झालावाड़ जिले में आज बरसात का अलर्ट जारी किया हैं। अगले सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार देर शाम को तेज हवा चली और रात में रुक रुक कर बारिश हुई। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम में बदलाव से तापमान 4 डिग्री तक बढ़कर अधिकतम 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 6 सितंबर तक औसत 674.6 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 485 मिमी बारिश हुई है।