कोटा जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को एक नामांकन हुआ। सांगोद पंचायत समिति से जिला परिषद के वार्ड 14 से दुर्गेश कुमार मेघवाल ने निर्दलीय नॉमिनेशन भरा। 25 साल के दुर्गेश ग्राम पंचायत अमृत कुआं के रहने वाले हैं। वहीं पहले दिन गुरुवार को कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। चुनाव के लिए 13 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। पहले चरण में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में 4 पंचायत समितियां में 19 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 163 सरपंच व 1441 वार्ड पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। नामांकन के लिए 3 जगह व्यवस्था इधर, भाजपा और कांग्रेस ने गुरुवार देर रात तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए। दोनों ही दल फिलहाल प्रत्याशियों के पैनल बनाने में जुटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी। पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।