कोटपूतली में 132 केवी जीएसएस नाहरेड़ा पर मरम्मत और रखरखाव के काम के चलते 24 सितंबर को नाहरेड़ा और हसनपुरा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यह कटौती कुल 2 घंटे की होगी।बिजली विभाग के अनुसार, 33 केवी नाहरेड़ा फीडर की सप्लाई सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। सुबह 10:15 से बंद रहेगी सप्लाई इसके बाद, 33 केवी हसनपुरा फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बंद रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील इस दौरान 33/11 केवी जीएसएस नाहरेड़ा, चिमनपुरा और हसनपुरा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी तय समय में बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।