कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए सरपंच पदों का आरक्षण तय हो गया है। राजस्थान में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण सूची के अनुसार कोटपूतली पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 8 पंचायतों में पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। इसके अलावा 6 पद ओबीसी, 5 पद एससी और 2 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 19 सीटें आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण सूची के मुताबिक सामान्य महिला की 9 और सामान्य वर्ग की 8 सीटों के अलावा ओबीसी वर्ग की 3 तथा ओबीसी महिला की 3 सीटें हैं। एससी वर्ग की 3 और एससी महिला की 2 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं एसटी महिला और एसटी वर्ग के लिए एक-एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद आरक्षित हुआ है। इस तरह कुल 19 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद आरक्षित वर्गों के लिए तय किए गए हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।