क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर जून 2027 में नेपाल और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच 3 जून को एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इसी दिन लॉर्ड्स पर एक टी-20 ब्लास्ट मैच भी होगा। टी-20 ब्लास्ट इंग्लैंड का डोमेस्टिक टूर्नामेंट हैं। यह पहली बार होगा जब लॉर्ड्स पर एक ही दिन पुरुषों के इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मैच का डबल-हेडर खेला जाएगा। नेपाल का इंग्लैंड दौरा- 6 मैच, 3 देशों के खिलाफ नेपाल का यह दौरा सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच तक सीमित नहीं होगा। टीम इंग्लैंड में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी खेलेगी। बांग्लादेश भी 17 साल बाद लॉर्ड्स लौटेगा नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगा। यह टेस्ट 28 मई 2027 से लॉर्ड्स में शुरू होगा। बांग्लादेश की पुरुष टीम 17 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट खेलने लौटेगी। नेपाल और बांग्लादेश के बीच अब तक 2 टी-20 नेपाल और बांग्लादेश की टीमें अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने हुई हैं। ये दोनों मुकाबले टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे। बांग्लादेश ने दोनों मैच जीते हैं। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर
लॉर्ड्स में नेपाल-बांग्लादेश का टी-20 मुकाबला होगा:3 जून को मैच खेला जाएगा, इसी दिन मैदान पर टी-20 ब्लास्ट का मुकाबला भी
क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर जून 2027 में नेपाल और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच 3 जून को एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इसी दिन लॉर्ड्स पर एक टी-20 ब्लास्ट मैच भी होगा। टी-20 ब्लास्ट इंग्लैंड का डोमे...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...