लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बड़ी रैली की। रैली में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटी। AIMIM चीफ ने कहा- अखिलेश यादव ने मुसलमानों से सब छीन लिया। वोटबैंक बनाकर रख दिया। आपकी इतनी बड़ी तादाद समाजवादी नेता को पैगाम देती है कि जनता तुम्हारी धोखेबाजी का शिकार नहीं होने वाली। ओवैसी ने कहा कि अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा। चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएगा। ओवैसी ने सपा-कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा- भाषण में मेरा मुकाबला करें, 5 मिनट में गूंगा करके वापस भेजूंगा। अगर सच बोलना, गरीबों के हक के लिए बोलना भड़काना है तो मैं भड़काऊंगा। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में आने पर हमारी पार्टी महिलाओं को 25 हजार रुपए महीना देगी। न्याय बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से होगा। अगर चंद्रशेखर सीएम बनेगा तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा। एक पिछड़े भाई को ही डिप्टी सीएम बनाएंगे। गठबंधन के बाद पहली बार बड़े मंच पर एक साथ दिखे औवेसी के भाषण की बड़ी बातें 1. अत्याचार के सामने चुप रहने के बजाय मर जाना पसंद
'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में ओवैसी ने कहा- तुम हमलावरों ने मुझ पर गोलियां चलाईं। तुमने चंद्रशेखर पर भी गोलियां चलाईं। हम इस तरह के अत्याचार के सामने चुप रहने के बजाय मर जाना पसंद करेंगे। हम बदलाव लाने के लिए आगे आए हैं। 2. अखिलेश ने मुस्लिम समाज को हाशिए पर धकेला
हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधा। कहा- सपा वाले मुसलमानों को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए बिना उनके वोट हासिल करना चाहते हैं। परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए इस समुदाय को हाशिए पर धकेल दिया गया। 3. अखिलेश समाजवाद की बात करेंगे, लेकिन भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देंगे
ओवैसी ने कहा कि आपने 'भैया' को कहते सुना होगा- योगी के शब्दों में - 'लव', नफरत, भाई-भतीजावाद। ये लोग समाजवाद की बात तो करेंगे, लेकिन भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देंगे। लोहिया का नाम लेंगे, लेकिन काम अपने परिवार के लिए करेंगे।
National
ओवैसी बोले-अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया:चंद्रशेखर सीएम तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा, लखनऊ की रैली में एक लाख लोग जुटे
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बड़ी रैली की। रैली में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटी। AIMIM चीफ ने कहा- अखिलेश यादव ने मुसलमानों से सब छीन लिया। वोटबैंक बनाकर रख दिया। आपकी इतनी बड़ी तादाद समाजवाद...