बूंदी| शहर की मधुबन कॉलोनी स्थित श्रीमुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म मनाया गया। केकड़ी से आए विद्वान लविश जैन शास्त्री के प्रतिष्ठाचार्यत्व में विशेष संगीतमय पूजन और दशलक्षण विधान हुआ। प्रथम महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य पारस कुमार, जलज, रजत मोडिका नैनवां वाले परिवार को मिला। मुख्य शांतिधारा कमलेश कुमार, हिमांशु जैन नैनवां वाले परिवार ने की। आदिनाथ भगवान पर शांतिधारा दुर्लभकुमार, राकेश, प्रवीण, नवीन जठ्यानीवाल परिवार और महावीर भगवान पर महावीर कुमार, विजय, अनूप हरसौरा रिहाणा वाले परिवार ने की। पांडुकशिला पर शांतिधारा का सौभाग्य महेश कुमार, दिनेश कुमार, नितेश कुमार बोरखण्ड्या अलोद वाले परिवार को मिला। निर्देशक मनीष धनोप्या ने बताया कि सौधर्म इंद्र ने मंडल विधान पर अर्घ्य समर्पित किए। शास्त्र सभा में लविश शास्त्री ने उत्तम आकिंचन धर्म पर प्रवचन दिया। समिति अध्यक्ष मनोज लांबाबास, महामंत्री नमन जैन, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, कोषाध्यक्ष अशोक बरमुंडा, मंत्री विजयप्रकाश ठग, संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, पूूरबचंद लांबाबास, दुर्लभ जठ्यानीवाल, महावीर हरसौरा, प्रभारी मुकेश जैन, कार्याध्यक्ष प्रवीण जठ्यानीवाल, मुनि व्यवस्था संयोजक दिनेश सेठिया शामिल रहे।