डीडवाना-कुचामन जिले के खरेश स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों के लिए 127 रक्षा-सूत्र भेजे हैं। यह पहल 'राखी से रक्षा अभियान' के तहत की गई, जिसमें छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए गए रक्षा-सूत्रों के साथ शुभकामना संदेश और चित्र भी डाक विभाग के माध्यम से भारतीय सेना को भेजे। इस अभियान का संयोजन डाक विभाग के कार्मिक आर्यन मीणा ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरपंच प्रतिनिधि तख्ता राम और राशन डीलर गणेशाराम थालोड ने किया। प्रिंसिपल अमरचन्द मिटावा और स्कूल स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के पप्पू लाल जांगिड़, गिरधारी थालोड सहित कई लोग मौजूद रहे।