शहर के समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर प्रांगण में रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो अमर शहीद मेजर दलपतसिंह देवली का 108 वां बलिदान दिवस मनाया। इसमें जिलाध्यक्ष जबरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, नवनिर्वाचित उप सभापति कांतिलाल हुंडिया ने मेजर साहब की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। सोढ़ा ने बताया कि इजराइल के हाइफा शहर को तुर्की सेना से आजाद करवाने में मेजर साहब ने अहम भूमिका थी। हाइफा शहर को आजाद करवाने में उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। इस बात का जिक्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्बोधन में हर जगह करते रहे, वह हमारे समाज के गौरवशाली इतिहास के व्यक्ति थे। विधायक अरुण चौधरी ने भी मेजर साहब की गौरवशाली शौर्य गाथा को सुना और अपने शब्दों से समाज के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों की ओर से वार्ड नंबर 23 से नव निर्वाचित पार्षद जानकी, महेश कुमार व पार्षद गणपतलाल सैन, पूर्व पार्षद बाबूलाल चौधरी को माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ मोहनसिंह सोलंकी, मोतीसिंह जैतमाल, सांवलसिंह गोयल, हीरसिंह चौहान, गुलाबसिंह सोलंकी, खीमसिंह इंदा, विजयसिंह सोढ़ा, हरिसिंह सोलंकी, गणपतसिंह कच्छवाह, राजेंद्रसिंह सोढ़ा, जयसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, मनोहरसिंह गौड़, रामसिंह इंदा जानियाना, संजयसिंह चौहान, विरेंद्रसिंह परमार, राजेंद्रसिंह चौहान, जयसिंह चौहान, रितिक चौहान, एडवोकेट दिलीपसिह सोढ़ा, सवाईसिंह सोलंकी, राजूसिंह आसोतरा, कोषाध्यक्ष सोहनसिंह सोलंकी, विक्रमसिंह तंवर, रावतसिंह सोढा, मुकेशसिंह चौहान, यशपालसिंह सोलंकी, गोविंदसिंह सहित कई समाज के लोग मौजूद रहे।