पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खिलाड़ियों के खराब व्यवहार को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने BCCI और ICC को टैग करके इस मसले पर सवाल उठाए हैं। मांजरेकर ने एक्स पर लिखा ,'प्रिय ICC और BCCI, पहले वैभव और अब जायसवाल। अगर आप उन्हें इस तरह के व्यवहार के लिए बार-बार छोड़ते रहेंगे, तो आप उन्हें दोबारा ऐसा बरताव दोहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह क्रिकेट और खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।' जायसवाल श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़े ICC ने यशस्वी-फर्नांडो पर जुर्माना लगाया जायसवाल के मामले में ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर 25% मैच फीस का जुर्माना और एक-एक डिमेरिट अंक लगाया। सूर्यवंशी के विवाद पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने उन पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी। हालांकि, इस पर फैसला BCCI और श्रीलंकाई बोर्ड को मिलकर करना है। ए-टीम लेवल के मैचों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का नियम सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग है। ICC से जुर्माना या सजा अपने आप लागू नहीं होती। इस पर फैसला संबंधित देशों के बोर्ड करते हैं। कोच होता तो वैभव को अगला मैच नहीं खिलाता- मांजरेकर वैभव सूर्यवंशी के विवाद के समय संजय मांजरेकर ने कहा था कि अगर वे इंडिया-A के कोच या मैनेजर होते तो अफगानिस्तान-A के खिलाफ अगले मैच में वैभव को बाहर रखते, ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि मैदान पर शारीरिक होना स्वीकार्य नहीं है। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं- WBBL खेलना लक्ष्य पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। पूरी खबर