भास्कर न्यूज़ । नागौर रामद्वारा केशवदास महाराज बगीची बख्तासागर में चातुर्मास अवसर पर शिव महापुराण के प्रसंगों पर प्रवचन हुआ। मंहत जानकीदास ने बताया कि इंद्र के स्मरण पर कामदेव प्रकट हुए और शिव की तपस्या को विचलित करने के लिए उन्हें भेजा गया। कामदेव ने असमय वसंत का प्रभाव दिखाया, क्षण भर के लिए शिव मोहित हुए, फिर वैराग्य धारण किया। नेत्र ज्वाला से कामदेव भस्म हुए, रति के विलाप पर देवताओं ने सांत्वना दी और काम को जीवित करने की प्रार्थना की। आगे पार्वती को नारद से पंचाक्षर मंत्र का उपदेश और तप की महिमा का वर्णन किया गया। संत ने कहा कि दान, शौर्य, मित्रता, सत्य और स्नेह की परीक्षा संकट में होती है।