पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने खेत के बाड़े से तीन भैंस चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया - राजकियावास कलां निवासी भेराराम पुत्र मिश्रीलाल जाट ने 12 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर की रात चोर उसके खेत के बाड़े से तीन भैंसों को पिकअप वाहन में डालकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने किशन (21) पुत्र प्रकाशराम निवासी ढूंढा लाम्बोड़ी (बगड़ी नगर) और जितेन्द्र (23) पुत्र सोहनलाल निवासी दादिया (सोजत रोड), पाली को गिरफ्तार किया। चोरी की भैंसों और अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे चोरी की गई भैंसों और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सहदेव चौधरी, एसआई फूलसिंह, एमओ जयराम, कॉन्स्टेबल सुरेश चौधरी, कमलकिशोर, सुभाष और चंदन जानू शामिल रहे।