पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत हो गई। वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) मंगलवार सुबह घर पर थे। उनके घर जीत की बधाई देने वाले पहुंच रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। परिवार और वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्ड पर जीत दर्ज की। तीन वार्ड निर्दलीयों ने जीते। यहां बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीयों के समर्थन की जरूरत है। अब निर्दलीय पार्षद अबरार खान की मौत के बाद बोर्ड गठन के गणित पर असर पड़ा है। वार्ड पंच भी रहे थे पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया- जीत के बाद कल (14 सितंबर को) अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था। अबरार खान कोयले के बड़े व्यापारी और मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) थे। वे वार्ड पंच भी रह चुके थे। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। … निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला जयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर:बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर 47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर:बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव