अमृतसर की पावन धरती पर वीरवार सुबह करीब 4 बजे विश्व प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज और ओलिंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भूरे रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर गुरु घर का रुमाला साहिब सजाया हुआ था। बेहद सादगी भरे अंदाज में मैरी कॉम ने गोल्डन टेंपल में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने के बाद मैरी कॉम ने यहां के आध्यात्मिक वातावरण, शांति और सेवा भावना की खूब सराहना की। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर गोल्डन टेंपल परिसर की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने अनुभव को आत्मा को छू लेने वाला बताया। ‘कुछ स्थान सीधे आपकी आत्मा को छू जाते हैं’ मैरी कॉम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ स्थान सीधे आपकी आत्मा को छू जाते हैं और गोल्डन टेंपल उन्हीं में से एक है। उन्होंने यहां की दिव्यता, शांति, कार सेवा और लंगर की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पवित्र स्थान हमें सिखाता है कि सच्ची महानता विनम्रता, आस्था और इंसानियत में ही है। पोस्ट के अंत में उन्होंने 'वाहेगुरु जी मेहर करन' लिखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बॉक्सिंग जगत में 'मैग्निफिसेंट मैरी' का स्वर्णिम सफर बता दें कि मणिपुर के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली एमसी मैरी कॉम भारतीय खेल जगत की बड़ी शख्सियतों में शामिल हैं। उन्होंने तमाम मुश्किलों और चुनौतियों को पार करते हुए मुक्केबाजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। मैरी कॉम 6 बार विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसके अलावा 2014 एशियन गेम्स और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए। खेलों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
ओलिंपिक मेंडलिस्ट मैरी कॉम ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:बोलीं-कुछ स्थान सीधे आत्मा को छू जाते हैं, विनम्रता में सच्ची महानता
अमृतसर की पावन धरती पर वीरवार सुबह करीब 4 बजे विश्व प्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज और ओलिंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भूरे रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर गुरु घर का...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...