सीएलसी विजय ग्राउंड में सीएलसी हाई स्कूल (स्कूल विंग) की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ । कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के उन सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाए, जिन्होंने तीसरे माइनर टेस्ट में प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज क्लब में स्थान बनाया। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए सीएचएस एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने कहा कि सफलता का शॉर्टकट नह​ीं होता । सीएचएस प्रबंधक रतन भास्कर ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य रतन जागावत सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।