भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन पंचायत समिति परिसर में किया गया, जिसमें ब्लॉक के समस्त पीई ईओ, यूसीईईओ ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर जगदीश प्रसाद नागर ने की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रधानों को जर्जर कक्षा कक्षों के प्रस्ताव भिजवाने, विद्यार्थियों के आधार/ जन-आधार प्रमाणीकरण करने एवं पट्टा विहीन विद्यालय के पट्टे बनाने हेतु निर्देशित किया। संदर्भ व्यक्ति प्रथम मनराज मीणा ने ब्लॉक रैंकिंग सुधार हेतु समय पर छात्र उपस्थिति करने, सीबीए परीक्षा परिणाम की एंट्री करने , शिक्षक एप का अधिक से अधिक उपयोग करने एवं लाडो योजना में योग्य छात्राओं के शत प्रतिशत आवेदन करवाने का आग्रह किया। बैठक में प्रधानाचार्य वाक पीठ के अध्यक्ष ठंडी राम मीणा, हनुमान मीणा, कल्पना शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, रामजीलाल जाट आदि उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने शेष रहे विद्यालयों से इंस्पायर अवार्ड हेतु आवेदन भरवाने के बारे में बताया।