नोडल क्षेत्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर क्षेत्र में आने वाले सभी निजी विद्यालयों की बैठक संस्था प्रधान की अध्यक्षता में साहूनगर विद्यालय परिसर में आयोजित हुई, जिसमें विकसित भारत गतिविधियां, एसएचवीआर, प्रशस्त ऐप, ईएलसी नेट, बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन समान परीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान निजी विद्यालयों की ओर से मुमताज अहमद, संयम कुमार, इस्लामुद्दीन, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, इंद्र राज प्रजापत, इम्तियाज अहमद, प्रज्ञा स्वामी आदि ने स्थानीय संस्था प्रधान राजेश कुमार मंगल का स्वागत किया।