शहीद उदयसिंह सोढ़ा धायसर के 26वें बलिदान दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए गुरुवार को तनोट राय मंदिर प्रांगण उदयनगर में शहीद उदयसिंह सेवा एवं विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद उदयसिंह का सर्वोच्च बलिदान समाज और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए यह सर्वसमाज का सामूहिक कार्यक्रम है। समारोह के लिए मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, भोजन प्रसादी, साफ सफाई और निमंत्रण पत्र वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में शैतानसिंह हमीरा, तनेसिंह आशायच, रणवीरसिंह, सूरजपाल सिंह बडोड़ा गांव, प्रेमसिंह धायसर, ज्ञानसिंह भाटी, तनेसिंह गड़ी, ईश्वरसिंह हमीरा, रूपसिंह खारा, प्रेमसिंह पारेवर, अमानसिंह मेहरेरी, मांगूसिंह लखा, सुरेंद्रसिंह, शैलेंद्रसिंह एवं सूर्यवर्धन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता से कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प लिया।