श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत, बारां की ओर से आगामी पर्वों एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 20 सितंबर दोपहर 3 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर चौमुखा बाजार बारां में बैठक होगी। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, सहभागिता बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने पंचायत कार्यकारिणी एवं विभिन्न अग्रवाल सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग देने का आह्वान किया है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी। मीडिया प्रवक्ता अरुण कुमार गर्ग, मंत्री वीरेंद्र कुमार गोयल एवं राहुल बंसल ने भी कार्यकारिणी सदस्यों, अग्रबंधुओं से बैठक में उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है।