इसके बाद लोकगीत व लोकगायन, संगीत तथा नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें एकल, युगल और सामूहिक श्रेणियों में प्रस्तुतियां दी गईं। मिसेज लहरिया और मिस लहरिया प्रतियोगिताओं ने विशेष आकर्षण बनाया। भास्कर न्यूज़ । नागौर शहर में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेघ मल्हार कार्यक्रम आयोजित हुआ। सावन की लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवंत करते हुए महिलाओं ने लोकगीत, लोकगायन, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों में उत्साह से भाग लिया। पारंपरिक परिधान और सावन के रंगों ने पूरे माहौल को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश स्तुति के साथ हुई। संस्था की जिला अध्यक्ष मंजू सारस्वत ने कहा कि ऐसे आयोजन लोकधरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ परिवारों को भी जोड़ते हैं। कार्यक्रम में 'मिसेज लहरिया' और 'मिस लहरिया' प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने लहरिया परिधानों में सावन की छटा बिखेरी। इसके अलावा सास-बहू, देवरानी-जेठानी और ननद-भाभी की टीमों के बीच कुटुंब प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। शाम को पुरुष वर्ग की प्रस्तुति के बाद सामूहिक स्वरुचि भोज हुआ। आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक लोक संस्कृति, सावन के उत्सव और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती को प्रस्तुतियों और खेलों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और समाजबंधु मौजूद रहे।