PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शेषनाग झील जाते समय पुलिस ने रोक दिया। वे वायरल वीडियो में भारी मशीनों और खुदाई करने वाली मशीनों के इस्तेमाल की जानकारी लेने जा रही थीं। महबूबा मंगलवार सुबह पार्टी विधायकों के साथ शेषनाग के लिए रवाना हुई थीं। तीनों अमरनाथ रूट पर चंदनवाड़ी से शेषनाग तक पैदल बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से खुदाई की जा रही है। यह खुदाई सीमा सड़क संगठन (BRO) के अमरनाथ यात्रा कॉरिडोर के विस्तार से जुड़ी है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए इसका विरोध हो रहा है। पहले देखें वह वीडियो, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ… महबूबा के चंदनवाड़ी से शेषनाग जाने की दो तस्वीरें… महबूबा के सरकार पर 4 आरोप 1. शेषनाग में जो हो रहा है, वो बहुत डरावना है: शेषनाग में जो हो रहा है, उसकी जानकारी बहुत डराने वाली है। वहां बड़ी मशीनें और बड़े बुलडोजर ले जाए गए हैं। शेषनाग अमरनाथ गुफा से कुछ किलोमीटर दूर है और वहां खुदाई हो रही है। 2. ग्लेशियर उजाड़ोगे तो शिवलिंग कैसे बनेगा: जंगल, पहाड़ और ग्लेशियर शेषनाग समेत अमरनाथ में बनने वाले शिवलिंग में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आप जम्मू-कश्मीर के पर्यावरण को इस तरह नष्ट करेंगे और वहां इतनी बड़ी मशीनें ले जाएंगे, तो शिवलिंग कैसे बनेगा? फिर आप यहां किसलिए आएंगे? 3. शेषनाग हिंदू परंपरा में पूजनीय, ये कश्मीरियत का प्रतीक: शेषनाग हिंदू परंपरा में गहराई से पूजनीय है। अमरनाथ यात्रा सदियों पुरानी कश्मीरियत और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है। 4. डेवलपमेंट के नाम पर लैंडस्केप बदला जा रहा है: आपने उत्तराखंड में भी हालात खराब कर दिए; वहां भी आपने तीर्थयात्रा, जो आस्था का मामला था, उसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दिया। आप यहां भी वही कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने इन खतरों का अंदेशा जताया गडकरी से दखल की अपील PDP अध्यक्ष ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दखल देने की अपील की। उन्होंने सरकार से कश्मीर के नाजुक हिमालयी पर्यावरण से समझौता नहीं करने को कहा। महबूबा ने कहा, “हमारे पर्यावरण के अलावा इन हिमालयी पहाड़ों, जंगलों और ग्लेशियरों के रूप में जम्मू-कश्मीर के पास कुछ और नहीं है।” अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 5 दिन बाद ही शिवलिंग पिघल गया था इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। इसके 5 दिन बाद ही शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया था। यात्रा के पहले चार दिनों में करीब 86 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे। यात्रा के लिए इस साल 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को पहली पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 6 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 90% गायब हो चुका था। वायरल वीडियो पर BRO बोला- भगदड़ न हो, इसलिए ट्रैक चौड़ा कर रहे BRO ने 23 नवंबर को जारी एक बयान में कहा- यात्रा के बाद ट्रैक चौड़ा करने का काम निर्धारित सुरक्षा और पर्यावरण नियमों के तहत हो रहा है। काम मौजूदा ट्रैक तक ही सीमित है। काम पिछली यात्राओं के अनुभव पर हो रहा है। भीड़ में भगदड़ न हो, इसलिए ट्रैक चौड़ा करना जरूरी है। कमजोर हिस्सों को स्थिर किया जा रहा है, खुदाई की मिट्टी का सुरक्षित निपटान, नेचुरल ड्रेनेज की सुरक्षा, कम से कम छेड़छाड़ की जा रही है।
महबूबा बोलीं- पहाड़-ग्लेशियर उजाड़ोगे तो अमरनाथ शिवलिंग कैसे बनेगा:मशीनों से खुदाई का वीडियो देखकर शेषनाग जा रही थीं, पुलिस ने रोका
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शेषनाग झील जाते समय पुलिस ने रोक दिया। वे वायरल वीडियो में भारी मशीनों और खुदाई करने वाली मशीनों के इस्तेमाल की जानकारी लेने जा रही थीं। महबूबा मंगलवार सुबह प...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...