चूरू | भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने व पिछड़ी महिलाओं को कोटे के अंदर से कोटा देने, कनौज, अंबेडकर नगर, जालौन व सहारनपुर के चार मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए समाप्त की गई 70 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को एक्ट बनाकर लागू करने, ओबीसी समाज को लोकसभा व विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने, एससी, एसटी व ओबीसी को राज्यसभा व विधान परिषदों में उचित प्रतिनिधित्व सहित अन्य मांगों का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्ण रोयल राणासर, एएसपी जिलाध्यक्ष बनवारीलाल तालनिया, देवा, राकेश, राजशेखर, विकास, अमित, तिलोकचंद, बाबूलाल, सुनील, संतलाल सुडा, विनोद दानोदिया, भीमराज आदि शामिल थे।