बाड़मेर | बाड़मेर में मानसिक स्वास्थ्य माह 2026 के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य व जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई। विद्यार्थियों ने भावनात्मक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आशा, आत्मविश्वास, सामाजिक सहयोग, मानसिक संतुलन और समय पर मदद लेने जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। आयोजन प्राचार्य व नियंत्रक डॉ. अनूपसिंह गुर्जर और अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में बनी कृतियों का मूल्यांकन निर्णायक पैनल ने किया। मूल्यांकन में रचनात्मकता, मौलिकता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील दृष्टि को आधार बनाया गया। मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश चन्द्र बानिया ने मन दर्पण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान और आत्महत्या के जोखिम संकेतों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। सहायक आचार्य डॉ. भानुप्रताप सिंह ने परीक्षा से जुड़े तनाव की पहचान, उसके प्रबंधन, दिनचर्या पर बात रखी।