राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत के निर्देश पर जिले में 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जैतारण पंचायत समिति सभागार में मन दर्पण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सत्र हुआ। जिला नोडल अधिकारी एनएमएचपी डॉ. अनिरुद्ध भार्गव ने गेटकीपर की भूमिका समझाई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जैतारण डॉ. पुष्पेंन्द्र नाथ व्यास ने मानसिक स्वास्थ्य, मनो सामाजिक सहायता पर विचार रखे। प्राथमिक मनोवैज्ञानिक सहायता, काउंसलिंग से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं।